यज्ञ कराने आए हैं

0
3
यज्ञ कराने आए हैं

यज्ञ कराने आए हैं, यहीं यज्ञ कराने आए हैं।
कई कई बार किया होगा, फिर से दुहराने आए हैं॥टेक॥

ऋषि महर्षियों ने इसे बताया, वेदों ने भी इसे है गाया।
सुन्दर यज्ञ की रीति से सबको स्वस्थ बनाने आए हैं॥१॥

वैदिक धर्म ही एक धर्म है, जिसमें सुख-शान्ति का मर्म है।
दिव्य वेद के मन्त्रों से सबको श्रेष्ठ बनाने आए हैं॥२॥

यज्ञदान दिया दिव्य कर्म है, अहिंसा का धारण मानव धर्म है।
वायु व जल की शुद्धि से सबको सुखी बनाने आए हैं॥३॥

दीन दयामय दुःख के नाशी, सारे जगत का है जो वासी।
‘ओ३म्’ है निज नाम जिसका वह नाम फैलाने आए हैं॥४॥