ओम् हमको सदा सद्बुद्धि सम्पन्न कीजिए।

0
3
ओम् हमको सदा सद्बुद्धि सम्पन्न कीजिए।

ओम् हमको सदा सद्बुद्धि सम्पन्न कीजिए।
यज्ञमय जीवन बने वह शक्ति हमको दीजिए॥टेक॥

यज्ञ से लेकर के शिक्षा सर्वहितैषी हम बनें।
भावना उपकार की प्रदान भगवन् कीजिए॥१॥

पापों से बचते रहें तो दुःख भी सारे दूर हों।
कामनाएँ ऐसी प्रभुजी अब तो पूर्ण कीजिए॥२॥

यज्ञ से सुख-शान्ति पावें जीव सारे विश्व के।
गोद में भक्तों को अपनी दुःख भंजन कीजिए॥३॥

यज्ञ के प्रेमी बनें और यज्ञ दैनिक हम करें।
हृदय मन्दिर में दयालु आप दर्शन दीजिए॥४॥

यज्ञ हित जीवन-मरण हो यज्ञ अन्तिम ध्येय हो।
प्रार्थना स्वीकार सबकी करुणानन्दन कीजिए॥५॥

दीन-दुःखियों की सेवा में हम सदा तत्पर रहें।
ऐसी कृपा और अनुग्रह हम पर भगवन् कीजिए॥६॥