यह अग्निहोत्र सुखदाई, है अग्निहोत्र सुखदाई।

0
1
यह अग्निहोत्र सुखदाई, है अग्निहोत्र सुखदाई।

यह अग्निहोत्र सुखदाई, है अग्निहोत्र सुखदाई।
तुम क्यों नहीं मित्र विचारते, यह अग्निहोत्र सुखदाई॥टेक॥

वायु बिन नहीं जीवन होई, श्वास रोककर देखो कोई।
रोज मूत्र-मल त्यागो सोई, प्रतिदिन इसे बिगाड़ते।
पर करते रहो सफाई, है अग्निहोत्र सुखदाई॥१॥ तुम…

द्रव्य सुगन्धित औषधि लीजे, मिष्ट आदि एकत्रित कीजे।
तिन का हव्य अग्नि में दीजे, ये मिल वायु सुधारते।
जल वर्षे सही नियराई, है अग्निहोत्र सुखदाई॥२॥ तुम…

पूर्वज ऋषि वर्षा बरसाते, अग्नि अधिक कर वायु चलाते।
इससे बहुतसे काम बनाते, व्याधि अनेक निवारते।
और अकाल भी मिट जाई, है अग्निहोत्र सुखदाई॥३॥ तुम…

जो प्रति घर यह प्रथा चलाओ, पूर्व समय का दर्शन पाओ।
‘पाठक’ तुम उसके गुण गाओ, जिसे ‘दयानन्द’ पुकारते।
जिन ऋषियों ने रीत चलाई, है अग्निहोत्र सुखदाई॥४॥ तुम…