अष्टम् वार्षिक सत्यार्थ प्रकाश परीक्षा 2026

0
2
अष्टम् वार्षिक सत्यार्थ प्रकाश परीक्षा 2026

श्रद्धेय आचार्य ज्ञानेश्वरार्य जी की पुण्य स्मृति में आयोजित

अष्टम् वार्षिक सत्यार्थ प्रकाश परीक्षा

ऑफलाइन लिखित परीक्षा – 2026

(केवल गुरुकुलों के विद्यार्थियों के लिए)

दिनांक : रविवार, 13 दिसम्बर 2026

समय : प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

विषय : सत्यार्थ प्रकाश की भूमिका व 1,2,3,5,6,7,8,9,10 समुल्लास


आकर्षक पुरस्कार एवं सम्मान

मुख्य पुरस्कार

स्थानपुरस्कार राशि
प्रथम पुरस्कार₹21,000/-
द्वितीय पुरस्कार₹11,000/-
तृतीय पुरस्कार₹7,500/-
दस सांत्वना पुरस्कारप्रत्येक को ₹2,100/- का साहित्य

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए पुरस्कार

स्थानपुरस्कार राशि
प्रथम पुरस्कार₹2,100/-
द्वितीय पुरस्कार₹1,500/-
तृतीय पुरस्कार₹1,100/-

इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केन्द्र से पाँच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को साहित्य सेट प्रदान किए जाएंगे।


परीक्षा के प्रमुख नियम एवं निर्देश

  • परीक्षा ऑफलाईन होगी।
  • परीक्षा के केन्द्र पर ही परीक्षा होगी।
  • परीक्षार्थी गुरुकुल के वर्तमान विद्यार्थी होने चाहिए।
  • परीक्षा में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए केवल बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे एवं कक्षा 9 से आगे के विद्यार्थियों के लिए बहुवैकल्पिक तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दोनों प्रकार के प्रश्न रहेंगे।
  • परीक्षा कुल 200 अंक की होगी। वरिष्ठ वर्ग में 75 प्रतिशत अंक बहुवैकल्पिक एवं 25 प्रतिशत अंक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के रहेंगे। कनिष्ठ वर्ग में 100 प्रश्न बहुवैकल्पिक 200 अंको के होगें।
  • सभी विषयों में मार्गदर्शक मण्डल का निर्णय सर्वमान्य रहेगा।
  • परीक्षा का कोई शुल्क नहीं है और पंजीकरण की अन्तिम तिथि 25 नवम्बर, 2026 रहेगी।
  • 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
  • परीक्षा केन्द्र की स्थापना हेतु परीक्षार्थियों की न्यूनतम संख्या 25 होनी चाहिए ।
  • परीक्षार्थियों की अधिकतम संख्या की कोई सीमा नहीं है।
  • परीक्षार्थी किसी भी कक्षा के हो सकते हैं।
  • पुरस्कार प्राप्त होने की योग्यता वाले प्रतिभागी के न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।
  • कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 से आगे के विद्यार्थियों के लिए प्रथम तीन पुरस्कार अलग-अलग होगें।
  • विगत परीक्षाओं में प्रथम तीन पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थी परीक्षा में पुनः विजेता बनने पर विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे। पुनः पुरस्कार राशि नही दी जायेगी।
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न में प्रत्येक गलत उत्तर के 1/4 अंक काटे जाऐगें।
  • कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की तैयारी के लिए प्रश्नोत्तर की पी.डी.एफ. उपलब्ध करायी जाएगी। कक्षा 9वीं एवं आगे के विद्यार्थी सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक से ही सज्जा करें।

परीक्षा संयोजक

आर्योदय गुरुकुल
जीवन विहार, मुस्थल रोड, सोनीपत, हरियाणा।

वैदिक लोक कल्याण न्यास (पंजी.)

मार्गदर्शन

आचार्य धर्मवीर ‘मुमुक्षु’ (दिल्ली)

  • आचार्य चन्द्रेश जी (गांधीधाम, गुजरात)
  • आचार्य सत्यवान् आर्य (हिसार, हरियाणा)
  • आचार्य नंदकिशोर जी (गुरुकुल लादौत, रोहतक)

पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें

वैदिक लोक कल्याण न्यास

मोबाइल :
9466821003, 9306841961, 9818651472


पंजीकरण एवं अन्य जानकारी हेतु सम्पर्क करें।

वैदिक लोक कल्याण न्यास

9466821003, 9306841961, 9818651472

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶