यज्ञ कर्म का कर्ता जो कहलाता यजमान।
तेरह चीजें उसको वह प्रभुवर करे प्रदान॥टेक॥
मानव देही वर्ण श्रेष्ठतम, वैभवशाली दीर्घायु तन।
रोगरहित काया का जो पाता है वरदान॥१॥
मित्र हितैषी सुत सुखदायक, नारी सुशीला हो गृहनायक।
भक्त बनें ईश्वर का, हो पूरा विद्यावान॥२॥
आर्य जनों का मिलता संगठन, इन्द्रियजय धर्म में चंचल मन।
पात्र परख के देता यह अपने धन का दान॥३॥
अति सर्वोत्तम यज्ञकर्म है, हर मानव कायही धर्म है।
ऋषिमुनि गाते हैं ‘नरदेव’ यज्ञ का गान॥४॥
























