यज्ञमय जीवन सफल जो कर गए।
वे अगम संसार सागर तर गए॥टेक॥
स्वस्थ और नीरोग तन-मन बन गया।
रोग शोकादि किनारा कर गए॥१॥
धर्ममय जीवन है बनता यज्ञ से।
पापरूपी पात सारे झड़ गए॥२॥
देवपूजन से मिले सुख सम्पदा।
शान्ति और सुख के खजाने भर गए॥३॥
काम क्रोधादि भी जीवन के सभी।
दोष सारे सहज बाहर हो गए॥४॥
























