ओ३म् है जीवन हमारा, ओ३म् प्राणाधार है।

0
378
ओ३म् है जीवन हमारा, ओ३म् प्राणाधार है।

ओ३म् महिमा

ओ३म् है जीवन हमारा, ओ३म् प्राणाधार है।

ओ३म् है कर्ता विधाता, ओ३म् पालनहार है।।

ओ३म् है दुःख का विनाशक, ओ३म् सर्वानन्द है।

ओ३म् है बल तेजधारी, ओ३म् करुणाकन्द है।।

ओ३म् सबका पूज्य है, हम ओ३म् का पूजन करें।

ओ३म् ही के ध्यान से, हम शुद्ध अपना मन करें।।

ओ३म् के गुरुमंत्र जपने से, रहेगा शुद्ध मन।

बुद्धि दिन-प्रतिदिन बढ़ेगी, धर्म में होगी लगन।।

ओ३म् के जप से हमारा, ज्ञान बढ़ता जाएगा।

अन्त में यह ओ३म् हमको मुक्ति तक पहुँचाएगा।।