हे अनन्त देव तू महान से महान है।

0
128
हे अनन्त देव तू महान से महान है।

ईश महिमा

हे अनन्त देव तू महान से महान है।
विश्व की हर एक चीज में विराजमान है।
हे अनन्त देव तू महान से……….

तू असीम अज अजर-अमर अनादि तत्व है।
अर्चनीय, वन्दनीय, अद्वितीय सत्व है।
सकल गुणनिधान, अतुल सर्वशक्तिमान है।
हे अनन्त देव तू महान से……..

तेजमय आदित्यवर्ण अन्धकार से परे।
दिव्य पुरुष दीन की समस्त दीनता हरे।
प्राणवान् प्राणियों के प्राण का भी प्राण है।

हे अनन्त देव तू महान से महान है
विश्व की हर एक चीज में विराजमान है।।

अगर आसमान वाले से आपके रिश्ते मजबूत हैं तो जमीन वाले आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।