आर्य वीर दल मध्य उत्तर प्रदेश
कार्यालय : आर्य समाज भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर उ0 प्र0
सम्माननीय आर्यजनों !
हम सभी इस तथ्य से सहज सहमत हैं कि आर्य समाज के भविष्य की अगर सुरक्षा हो सकती है तो इसका केवल एकमात्र मार्ग है आर्य वीर दल का संवर्धन। आर्य वीर दल को सशक्त करना हमारा उच्चतम दायित्व है।
बन्धुओं, आर्य वीर दल के सशक्तिकरण के लिए आर्य वीर दल मध्य उत्तर प्रदेश के द्वारा इसी उद्देश्य को पूर्ण करने की दिशा में बड़े कदम उठाये जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत 1 सितंबर 2024 से वैतनिक दो व्यायाम शिक्षक गोविंद आर्य एवं अभिषेक आर्य की नियुक्ति की गई है। जिसमें ₹30,000 प्रति माह की व्यवस्था आप सभी के सहयोग से करनी है।
- अनेकानेक शिविरों केआयोजन की संकल्पना की गयी है, विभिन्न प्रकार की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रस्तावना है। इन सभी के साथ सांगठनिक स्तर पर एक विषद योजनाबद्ध ढंग से आर्य वीर दल को सबल सशक्त बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इन समस्त योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए आर्थिक सहयोग की अपरिहार्य आवश्यकता है। सज्जनों! इस हेतु से आर्य वीर दल संपोषक सदस्य के रूप में आपकी मासिक आहुति की नितान्त आवश्यकता है। अनेकानेक आर्यजनों ने आर्य वीर दल के संपोषण हेतु मासिक आर्थिक सहयोग देने का संकल्प किया है। हमारी प्रार्थना है कृपया आप भी इस पुण्यकार्य में अपना सहभाग प्रदान कर आर्य वीर दल के संवर्धन यज्ञ में अपनी आहुति प्रदान करें।
- बैंक एकाउण्ट संख्या* 33906649113
IFSC CODE – SBIN0030173
भारतीय स्टेट बैंक, रामकृष्ण नगर शाखा, कानपुर नगर। *सार्वदेशिक आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश मे आप सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
इस हेतु कृपया निम्नांकित नं० से संपर्क करें–
डा० विवेक आर्य (संचालक- आ.वी.द.) 8423507590
आनन्द जी आर्य (महामंत्री- आ.वी. द.) 9839868228
प्रेम कुमार आर्य (कोषाध्यक्ष आ.वी. द.) 9450262517










