दूर देहाभ्यास किया सानन्द संन्यास लिया

0
3
दूर देहाभ्यास किया सानन्द संन्यास लिया

दयानन्द बावनी

कवि दुलेराय काराणी

संन्यास

दूर देहाभ्यास किया सानन्द संन्यास लिया।
तीव्र आत्माभ्यास वेदाभ्यास ते बुझाय के॥

भए मूलशंकर से दयानन्द सरस्वती।
योग की जगाई ज्योत हिमाद्रि को जाय के॥

हिंसक पशुन बीच काय को झुकाय दीनी।
आत्मवत् भूतेषु को प्रेममन्त्र पाय के॥

काराणी कहत तप त्याग ज्ञान ध्यानहुँ से।
वृत्तियों को वश कीनो तन को तपाय के॥७॥