कब तक शराब की ये पीते रहोगे प्याली?

0
4
कब तक शराब की ये पीते रहोगे प्याली?

कब तक शराब (मद्यपान-निषेध)

कब तक शराब की ये पीते रहोगे प्याली?
करते रहोगे कब तक आबाद गन्दी नाली?
पीने पै घूँट, होतीं फिर बोतलें हैं खाली।
छुटती कभी नहीं है आदत बुरी जो डाली।।

सेहत खराब होती, दौलत तबाह होती।
सब लोग देख हँसते, लड़के बजाते ताली।।

मानो ‘प्रकाश’ का यह कहना भला जो चाहो।
पीना न मय की प्याली बरबाद करने वाली।।