करो हवन हो, शुद्ध भवन हो, पवन बीच महकार रे।
हों दूर देश की बीमारी॥टेक॥
वायु जल सुखदाई होए, दुःख दुनिया के विसरें।
घर-घर में हो यज्ञ हवन तो, वायुमण्डल भी सुधरें।
है यज्ञ दान, करता कल्याण, है वेदों में विस्तार रे।
तुम किया करो सब नर नारी॥१॥ करो…
लम्बी आयुवाले होते, ऐसे वेद बताएँ।
हवन यज्ञ को करनेवाले देवयोनि हैं पाएँ।
छोटों से प्रेम, करते हैं क्षेम, और बड़ों के करने से प्यारे।
है हवन की महिमा भारी॥२॥ करो…
बलवर्द्धक और रोगविनाशक, वस्तु सुगन्धिवाली।
घृत सामग्री दोनों लेकर, अग्नि में जाती डाली।
लेकर अग्नि, पहुँचा दे गगन, उस धुँए की महकार रे।
फिर वर्षा हो जारी॥३॥ करो…
सीधी धारा में मेह बरसे ओले कभी न पड़ते।
यज्ञ के धुँए से मच्छर भी देखो कभी न लड़ते।
कह ‘लहरीसिंह’ फिर कीट-पतंग करे हवा न बदबूदार रे।
ये हवन की गरिमा भार॥४॥ करो…
























