स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन : बस्ती

0
8

विष्णु दत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति, बस्ती

आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश

सादर आमंत्रण एवं विनम्र अनुरोध

आदरणीय बंधु एवं भगिनी,

स्वनामधन्य स्वर्गीय श्री विष्णु दत्त ओझा जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर दिनांक 25 जुलाई, शनिवार को विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, “रक्तदान : एक सामाजिक जिम्मेदारी” विषयक संगोष्ठी एवं सहभोज का आयोजन किया जा रहा है।

आप सभी से सादर अनुरोध है कि यदि आप पूर्णतः स्वस्थ हैं तथा रक्तदान के लिए पात्र हैं, तो कृपया इस पुण्य कार्य में सहभागिता करते हुए रक्तदान करें। आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में नई आशा, नया विश्वास और नया जीवन प्रदान कर सकता है।

यदि किसी कारणवश आप स्वयं रक्तदान करने में असमर्थ हों, तो कृपया कम-से-कम एक योग्य रक्तदाता को प्रेरित कर इस महाअभियान का सहभागी अवश्य बनाएं।

“रक्तदान महादान है – आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन में नई आशा का संचार कर सकता है।”

आपसे अनुरोध है कि इस प्रेरणादायी संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ तथा स्वयं सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ।


श्रद्धांजलि

आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से स्वर्गीय श्री विष्णु दत्त ओझा जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

साथ ही, उनके प्रेरणादायी जीवन-मूल्यों की स्मृति में आयोजित इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जनसेवा अभियान को हम नमन करते हैं। यह आयोजन मानवता, सेवा और परोपकार की भावना को सशक्त बनाने का एक उत्कृष्ट प्रयास है।

— आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक
प्रांतीय संचालक
आर्य वीर दल, पूर्वी उत्तर प्रदेश

मो.: 8130731594

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶