सच्चा तू करतार है सबका पालन हार है।

0
1543

ईश महिमा

सच्चा तू करतार है सबका पालन हार है।
तेरा सबको आसरा सुखों का भंडार है।

नदियाँ नाले पर्वत सारे, तेरी याद दिलाते हैं, तेरी याद………
ऋषि-मुनि और योगी सारे तेरे ही गुण गाते हैं, तेरे ही………
सच्चा तू करतार है सबका …….1

बादल गरजे बिजली चमके छमछम वर्षा आती है, छम …….
मीठी वाणी कोयल बोले, यह ही राग सुनाती है, यह…….
सच्चा तू करतार है सबका ……2

सत्चित आनन्द प्रभु को, वेदों ने बतलाया है, वेदों ने …….
बिनकर कर्म करे विधि नाना रामायण में आया है, रामायण
सच्चा तू करतार है सबका …… 3

शुभ कर्मों से मानव का यह सुन्दर चोला पाया है, सुन्दर ……
विषय विकारों में फैंस करके इसको दाग लगाया है इस …..
सच्चा तू करतार है सबका …….4

‘नन्दलाल’ कहे श्रद्धा से चरणों में शीश झुकाते हैं,
चरणों बल, बुद्धि और विद्या का हम दान आपसे चाहते हैं, हम ……
सच्चा तू करतार है सबका ……5