कौन रंग धरम का,कौन रंग करम’ का।

0
21
कौन रंग धरम का,कौन रंग करम’ का।

कौन रंग धरम का,कौन रंग करम’ का।

कौन रंग धरम का,
कौन रंग करम’ का।
कौन रंग आत्मा का,
समझ ले रे भैया… हो ऽ जी ।।

निर्मल रंग धरम का,
पवित्र रंग करम का।
दिव्य रंग आत्मा का,
रे मोरे भैया… हो ऽ जी।।

कित बसे धरमवा,
कित बसे करनवा ।
कित बसे आत्मा
समझ ले रे भैया… हो ऽ जी।।

जीवन बासे धरमवा,
समय बासे करमवा ।
ब्रह्म बासे आत्मा,
रे मोरे भैया… हो ऽ जी ।।

कित सोहे धरमवा,
कित सोहे करमवा ।
कित सोहे आत्मा,
समझ ले रे भैया… हो ऽ जी।।

बुद्धि सोहे धरमवा,
मन सोहे करमवा।
अव्यक्त सोहे आत्मा,
रे मोरे भैया… हो ऽ जी ।।