इक ईश्वर सबका रखवाला

0
75
इक ईश्वर सबका रखवाला

इक ईश्वर सबका रखवाला

इक ईश्वर सबका रखवाला,
मन मंदिर में रहने वाला।

१. रात के कारण कीमत दिन की,
दुःख के बिना नहीं सुख की गिनती,
सुख देकर दुःख काटने वाला ।।
इक ईश्वर……….

२. उसके तो घर में कमी नहीं है,
हमें ही लेने का ढंग नहीं है,
वह तो है झोलियां भरने वाला।।
इक ईश्वर……..

३. आस न छोड़ो कभी उस पर से,
सब कुछ मिलता उसके दर से,
बुझते दीप जलाने वाला ।।
इक ईश्वर……..

जो मिला है वह हमेशा
पास रह नहीं सकता।
कब बिछुड़ जाए
ये राज कोई कह नहीं सकता।।