भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे।

0
771
भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे।

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे।

भगवान आर्यों को पहली लगन लगा दे।
वैदिक धर्म के खातिर मिटना इन्हें सिखा दे।
फिर राम-कृष्ण निकले घर-घर गली-गली से।
अर्जुन व कर्ण जैसे योद्धा रणस्थली से।
भीष्म से ब्रह्मचारी और भीम महाबली से।
गौतम कणाद जैमिनि ऋषिवर पतंजलि से।
फिर से कोई दयानन्द जैसा ऋषि दिखा दे।
भगवान आर्यों को पहली……..

ऐसे हों लाल पैदा खेले जो गोलियों से।
भूमि को तृप्त कर दे श्रद्धा की झोलियों से।
गूंजे ये देश मेरा शेरों की बोलियों से।
बिस्मिल गुरु भगत सिंह वीरों की टोलियों से।
इनके वतन की खातिर फांसी पे भी हंसा दे।
भगवान आर्यों को पहली…….

कोई लेखराम जैसा गुरुदत्त दयाल होवे।
कोई श्रद्धानंद होवे कोई हंसराज होवे।
बढ़ती बीमारियों का फिर से इलाज होवे।
नेतृत्व जिनका पाकर उन्नत समाज होवे।
बेधड़क लाजपत-सा फिर से ‘पथिक’ बना दे।।
भगवान आर्यों को पहली ……….