आर्य वीरांगना दल राष्ट्रीय शिविर 2026 : कुरुक्षेत्र

0
118

संस्कृति, शक्ति और सेवा का प्रेरणादायक राष्ट्रीय शिविर

सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल द्वारा 06 से 15 जून 2026 तक गुरुकुल कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में एक भव्य राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर विशेष रूप से आर्य वीरांगना दल की शाखानायिका, उप व्यायाम शिक्षिका एवं व्यायाम शिक्षिका श्रेणी के प्रशिक्षण हेतु आयोजित किया गया है।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के सहयोग से आयोजित यह शिविर स्वामी देवव्रत सरस्वती जी की अध्यक्षता में संपन्न होगा, जिसमें प्रतिभागियों को शारीरिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास का विशेष प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा।


शिविर का मुख्य उद्देश्य

इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य प्रतिभागियों में संस्कार, अनुशासन, आत्मरक्षा कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

मुख्य बिंदु

  • शारीरिक प्रशिक्षण एवं व्यायाम
  • आत्मरक्षा एवं लाठी प्रशिक्षण
  • बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास
  • नेतृत्व क्षमता का निर्माण
  • संस्कृति, शक्ति और सेवा की भावना का विकास
  • अनुशासन एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण की विशेषताएँ

इस राष्ट्रीय शिविर में प्रतिभागियों को केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं वैचारिक रूप से भी मजबूत बनाया जाएगा।

विशेष प्रशिक्षण

  • लाठी एवं व्यायाम अभ्यास
  • आत्मरक्षा तकनीक
  • दैनिक अनुशासन एवं संगठन प्रशिक्षण
  • राष्ट्र एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता
  • व्यक्तित्व विकास सत्र

यह शिविर युवा प्रतिभागियों के भीतर आत्मविश्वास, साहस और सेवा भावना को नई दिशा देगा।


आवश्यक सामान

शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को निम्नलिखित सामान साथ लाना आवश्यक है—

  • आर्य वीरांगना गणवेश
  • सफेद जूते
  • सफेद जुराब
  • लाठी
  • नोटबुक
  • दैनिक उपयोग का आवश्यक सामान

प्रवेश शुल्क

  • शाखानायिका: ₹800
  • उप व्यायाम शिक्षिका / व्यायाम शिक्षिका: ₹1000

विशेष सूचना: पाठ्य पुस्तकें शिविर की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।


पंजीकरण लिंक :-

आर्य वीरांगना दल राष्ट्रीय शिविर मैं पंजीकरण के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇



महत्वपूर्ण निर्देश

प्रतिभागियों को शिविर में प्रवेश के समय निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—

  • आधार कार्ड की प्रतिलिपि
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थानीय आर्य समाज / आर्यवीर दल अधिकारी का अनुमोदन
  • माता-पिता की अनुमति पत्र

अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
जो प्रतिभागी शिविर के नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें शिविर से पृथक भी किया जा सकता है।


संपर्क एवं मार्ग

प्रधान संचालिका – श्रीमती व्रतिका आर्या (9445667126)

शिविर हेतु रजिस्ट्रेशन उप मंत्राणी – डॉ. कल्पना आर्या (97175 54974) कोषाध्यक्षा – श्रीमती मीनू आर्या (9716730707)

शिविर संबंधी सूचनाओं हेतु संपर्क :

कार्यालय प्रभारी – सुश्री नर्मदा आर्या (8221881203)

मार्ग

रेलमार्ग से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन, वहाँ से टेम्पो द्वारा यूनिवर्सिटी थर्ड गेट, फिर लोकल बस या टेम्पो द्वारा गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुँचा जा सकता है।


निवेदक

व्रतिका आर्या (प्रधान संचालिका )

स्थान: गुरुकुल कुरुक्षेत्र, हरियाणा
दिनांक: 06 से 15 जून 2026


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶