अई वेदमाता, अई ज्ञानजननी !!
अई वेदमाता !!
अई ज्ञानजननी !!
जीवन को मेरे
उज्ज्वल बनाना
तेरा नाम सुखदा
तेरा नाम वरदा
तुझे पावमानी
कहते हैं ज्ञानी
तुम्हीं सरस्वती हो
तुझी से मति है
ज्योतिर्मयी मुझको
तू ना भुलाना
अई वेदमाता !!
अई ज्ञानजननी !!
अई वेदमाता !!
तेरी सच्ची पूजा है
तुझको समझना
तेरी सच्ची पूजा है
तुझको समझना
तुझको समझना
अनुसरण करना
तुझको मैं समझूँ
तुझको मैं जानूँ
मुझे ज्ञान मेधा से
उन्नत कराना
अई वेदमाता !!
अई ज्ञानजननी !!
अई वेदमाता !!
अई ज्ञानजननी !!
जीवन को मेरे
उज्ज्वल बनाना
अई वेदमाता !!
अई वेदमाता !!










