प्रभु तेरे चरणों में हम सब आएँ

0
77
प्रभु तेरे चरणों में हम सब आएँ

प्रभु तेरे चरणों में हम सब आएँ

प्रभु तेरे चरणों में हम सब आएँ,
आके तेरे चरणों में शीश झुकाएँ।
प्रभु तेरे चरणों……

प्रभु तू ही सबका है, एक आधारा,
सब को है मिलता, तेरा सहारा,
सुख हो या दुःख तुझे, कभी ना भुलाएँ।
प्रभु तेरे चरणों……

हर गुलशन में है, तेरी सुगन्धी,
तू व्यापक है, हम है बन्दी,
आए शरण में जो, मुक्ति को पाए।
प्रभु तेरे चरणों…….

ऐसी होवे प्रभु, किरपा तुम्हारी,
तुझमें ही होवे, लगन हमारी,
रोग-शोक सब, दूर हो जावें।
प्रभु तेरे चरणों………

ऐसी दो भक्ति का, दान विधाता,
जन्म-जन्म का है, तुझसे नाता,
ज्ञान से जीवन, सफल हो जाए।
प्रभु तेरे चरणों…….

न दुनियां से न दौलत से,
न घर आबाद करने से।
तसल्ली दिल को मिलती है,
प्रभु को याद करने से ॥