हम आये तेरे द्वार नमस्कार-नमस्कार

0
70

ईश महिमा

हम आये तेरे द्वार नमस्कार-नमस्कार
सूरज और चाँद में तेरा ही उजाला है तेरा ही उजाला है,
तूने पहन रखी है सितारों की माला है सितारों की माला है।
सब जग के आधार नमस्कार नमस्कार
महिमा अपरम्पार, महिमा अपरम्पार……..
हम आये तेरे द्वार नमस्कार-नमस्कार.. (1)

पर्वतों की चोटियों को बादल हैं चूमते बादल हैं
चूमते पृथ्वी, सूर्य, चांद, सितारे गा रहे हैं झूमते गा रहे हैं झूमते ।
नियम के अनुसार नमस्कार-नमस्कार
हम आये तेरे द्वार नमस्कार-नमस्कार.. (2)

कोयल की ये कुहु-कुहु सब के मन को भा रही सबके मन को भा रही,
शीतल मंद पवन तेरा गीत मधुर गा रही गीत मधुर गा रही।
जपत रही सौ बार नमस्कार-नमस्कार
हम आये तेरे द्वार नमस्कार नमस्कार.. (3)

मानुष तन को देखो कितना सुन्दर बनाया है सुंदर बनाया है
मन, बुद्धि, इन्द्रियों को देखो, किसने सजाया है
अष्ट चक्र नौ द्वार नमस्कार नमस्कार सुन्दर बनाया है, किसने सजाया है।
हम आये तेरे द्वार नमस्कार नमस्कार.. (4)