खंजर से उड़ा दो चाहे, मेरी बोटी बोटी को।
दूंगा नहीं चोटी को, मैं दूँगा नहीं चोटी को॥
सबसे प्यारी चीज देखों, हर किसी की जान है।
इस चोटी के बदले मेरी, जान भी कुर्बान है।
पहचान है यह मुझको मैं तो, समझूँ खरी खोटी को॥ १॥
गर्दन के कट जाने से, उतरेगा यह यज्ञोपवीत।
क्योंकि यह हमारी है, पुरानी आर्यों की रीत॥
भयभीत करना चाहते हो तुम, समझ आयु छोटी को॥ २॥
इस चोटी के बदले लँू ना, दुनियाँ की जागीर मैं।
बांध नहीं सकते मुझको, तुम जर की जंजीर में॥
फकीर ना मैं ऐसा चाहूँ चोटी देकर रोटी को॥ ३॥
शीश काट सकते हो लो, काट श्रीमान् मेरा।
हटा नहीं सकते कभी, धर्म से तुम ध्यान मेरा।
बलिदान मेरा पहुँचाए ‘वीरेन्द्र’ उच्चकोटि को॥ ४॥
























