ईश्वर की आज्ञा को पालो
ईश्वर की आज्ञा को पालो,
करो अग्निहोत्र सब भाई॥टेक॥
द्रव्य सुगन्धित पुष्टिकरण, औषध रोगनिवारक पुण्यदाई।
मन्त्र पढ़ो विज्ञान विधारक, मित्रों आहुति डालो।
वायु की करो सफाई॥१॥ करो..
सबसे भारी यज्ञ दान है, जिसका वेदों में विधान है।
फल उसका मित्रों महान है, कभी न इसको टालो।
यह कर्म बड़ा सुखदाई॥२॥ करो..
यही देवपूजा है भाई, जीवमात्र को है हितकारी।
पत्थर पूजन छोड़ मुरारी, गौरवता दर्शा लो।
बनो वेदधर्म अनुयायी॥३॥ करो..
























