गुटका तम्बाकूवाला, खुश होकर मुँह में डाला।
गुटके ने लेली कितनी जान,
संभल जा संभल जा नौजवान॥टेक॥
पीला है चेहरा उसका, सूरत है रोई रोई।
आँखों में ज्योति कम है, तबियत हैखोई खोई।
चुटकी भी खानेवाला, लड़का मोबाईलवाला।
जींस की पैंट पर कुर्बान,
गुटकावालों की ये पहचान॥१॥
सीने में दर्द भारी, गुटके की मेहरबानी।
केसर का बीज निराला, माँगे न मुँह से पानी।
गाल गलानेवाला, बी.पी. घटानेवाला।
जहाँ गुटके का हो रसपान, वहाँ परमनंट है थकान॥२॥
गुटके में कम्पनी ने, गैम्बियर पैंट डाला।
यह है केमिकल बूट पालिश चमकानेवाला।
चूना तम्बाकूवाला, रद्दी सुपारीवाला।
गुटका शैतानों का शैतान, शर्मनाक मौत का सामान॥३॥
आओ मिलकर नर नारी, लम्बा अभियान चलाओ।
करलो प्रतिज्ञा घर से, गुटके को मार भगाओ।
तम्बाकू सुरतीवाला, गुटका या पान मसाला।
भयंकर रोगों की है ये खान, रूपचन्द आर्य की कुछ मान॥४॥
























