!! ओ३म् !!
त्रैमासिक क्रियात्मक योग एवं वैदिक सिद्धान्त परिचय शिविर
पूज्य स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी के निर्देशन में सञ्चालित दर्शन योग महाविद्यालय (महात्मा प्रभु आश्रित कुटिया), सुन्दरपुर, रोहतक, हरियाणा में दार्शनिक सैद्धान्तिक ज्ञान विज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक अष्टाङ्ग योग विद्या प्रेमी सज्जनों के लिए त्रैमासिक शिविर का शुभारम्भ किया जा रहा है।
प्रवेश 18 वर्ष से अधिक आयु के केवल पुरुष ब्रह्मचारियों व गृहस्थियों दोनों के लिए।
शिविर की अवधि में एक सप्ताह का अवकाश दिया जाएगा।
मोबाइल सम्बन्धी नियम
कोई भी शिविरार्थी मोबाइल फोन अपने पास नहीं रख सकेगा। अगर वह यहां लाएगा, तो उसे फोन जमा कराना होगा। तीन मास तक मोबाइल का प्रयोग नहीं रहेगा।
न्यूनतम योग्यता – 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
यह त्रैमासिक शिविर 29 अगस्त 2026 से प्रारम्भ होगा एवं 29 नवम्बर 2026 को सम्पन्न किया जाएगा।
आर्य जगत में ख्याति प्राप्त, तपोनिष्ठ संन्यासी, दर्शनाचार्य, योगाचार्य एवं शंका समाधान विशेषज्ञ पूज्य स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी का सान्निध्य क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर के रूप में 29 सितम्बर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त होगा।

त्रैमासिक शिविर का संक्षिप्त पाठ्यक्रम
चारों वेदों के चुने हुए मन्त्रों का अध्यापन।
वैदिक सन्ध्या, दैनिक व नैमित्तिक यज्ञ प्रशिक्षण। अष्टाङ्ग योग का सैद्धान्तिक व क्रियात्मक प्रशिक्षण।
वैदिक दार्शनिक सैद्धान्तिक ज्ञान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण।
शारीरिक उन्नति के लिए आसन-व्यायाम प्रशिक्षण।
वेद पाठ, संस्कृत श्लोक, गीतिका आदि का गायन प्रशिक्षण।
योग दर्शन का सूत्र, सूत्रार्थ एवं भावार्थ सहित अध्यापन, साथ ही सांख्य दर्शन, वैशेषिक दर्शन, न्याय दर्शन एवं वेदान्त दर्शन का सामान्य परिचय भी कराया जाएगा।
ईशोपनिषद् एवं केनोपनिषद् के अध्यापन सहित अन्य वैदिक उपनिषदों का सामान्य परिचय।
महर्षि दयानन्द के ग्रन्थों का अध्यापन, जैसे व्यवहार भानु, आर्योद्येश्यरत्नमाला, सत्यार्थ प्रकाश के चयनित समुल्लासों का अध्यापन व साथ में अन्य वैदिक ग्रन्थों का सामान्य परिचय।
संस्कृत सम्भाषण का प्रारम्भिक प्रशिक्षण।
निदिध्यासन, आत्मनिरीक्षण पद्धति का व्यावहारिक/क्रियात्मक प्रशिक्षण।
समय-समय पर अन्य वैदिक विद्वानों के प्रवचन के माध्यम से जीवन निर्माण प्रशिक्षण।
पाठ्यक्रम सत्र के निदेशक
आर्य जगत में ख्याति प्राप्त, तपोनिष्ठ संन्यासी, दर्शनाचार्य, योगाचार्य एवं शंका समाधान विशेषज्ञ पूज्य स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी
(दर्शन योग परिवार की सभी संस्थाओं के निदेशक)
पाठ्यक्रम सत्र के शिक्षक
शिविराध्यक्ष – अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैदिक विद्वान, दर्शनाचार्य, ध्यान-योग प्रशिक्षक स्वामी शान्तानन्द सरस्वती जी।
द्वितीय शिक्षक – ब्रह्मचारी प्रविन्द्र आर्य जी।
अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क सूत्र
70270 26175
आह्वानकर्त्ता
स्वामी शान्तानन्द सरस्वती
99985 94810
आचार्य – दर्शन योग महाविद्यालय (महात्मा प्रभु आश्रित कुटिया), सुन्दरपुर, रोहतक
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶






















