क्षण भंगुर जीवन की कलिका।

0
242

क्षण भंगुर जीवन की कलिका।

क्षण भंगुर जीवन की कलिका।
कल प्रातः को जाने, खिली न खिली।।
मलयाचल की शुचि शीतल,
मन्द सुगन्ध समीर, चली न चली।।

कर काल कुठार लिए फिरता,
तन नम्र से चोट, झिली न झिली ।।
जपले प्रभु नाम अरी रसना,
फिर अन्त समय में, हिली न हिली।