Home आर्य समाज चार दिवसीय भव्य वार्षिकोत्सव : लक्ष्मीनगर, उत्तर प्रदेश

चार दिवसीय भव्य वार्षिकोत्सव : लक्ष्मीनगर, उत्तर प्रदेश

0
6

आर्ष विद्याकुलम्

(भारतीय स्वदेशी शिक्षा नीति के लिए समर्पित एक प्रकल्प)

वार्षिक महोत्सव सादर निमंत्रण

🗓 दिनांक: 18 से 21 मई 2026
(सोमवार से गुरुवार तक)
⏰ प्रारम्भ — प्रातः 8:00 बजे से


सम्माननीय धर्म-राष्ट्र प्रेमी बंधुओं।

आप सभी को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि आचार्य श्री योगेश भारद्वाज जी द्वारा संस्थापित प्रबंधन, जहाँ ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला और चरित्र निर्माण के साथ-साथ वर्तमान् शिक्षा प्रणाली के समन्वय से संचालित पाणिनि आर्ष विद्याकुलम् (गुरुकुल बढेडी) आवासीय विद्यालय का चार दिवसीय वार्षिकोत्सव ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, वि.सं. 2083 (दिनांक 18, 19, 20 एवं 21 मई 2026) को श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर यज्ञ, हवन, आध्यात्मिक-राष्ट्रवादी प्रवचन, वैचारिक वाद-विवाद, भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

आप सपरिवार सादर निमंत्रित हैं कि इस दिव्य एवं ज्ञानमय आयोजन में पधारकर अपने सान्निध्य से इसे सफल बनाएं।

कार्यक्रम विवरण

दिनांक: 18 से 20 मई 2026 –

प्रात: 8:00-11:30 बजे, हवन एवं प्रवचन

सायं 6:00-7:00: संध्या एवं दैनिक हवन

रात्रि 8:30-10:30: भजन एवं प्रवचन

21 मई 2026 (समापन दिवस) –

प्रातः 8:00-12:00: यज्ञ, हवन, सम्मान एवं अभिनंदन समारोह


मुख्य वक्ता

आचार्य योगेश वैदिक जी

(शिवपुरी, मध्य प्रदेश)


भजनोपदेशक

पंडित मुकेश आर्य जी


विशेष आमंत्रण

आइए, हम सभी इस पावन उत्सव में सहभागी बनकर ज्ञान, संस्कार एवं संस्कृति की इस दिव्य ज्योति को और अधिक प्रज्वलित करें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा, सौभाग्य एवं उत्साह का स्रोत होगी।


स्वागतोत्सुकः भवदीयः गुरुकुल परिवारः

पाणिनि आर्ष विद्याकुलम् (गुरुकुल बढ़ेडी)

📍 दिल्ली–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग लक्ष्मीनगर – 251307, उत्तर प्रदेश

📞 संपर्क सूत्र
9671378012
6397962951

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶