ओ मां बाप कहाने वालो औलाद बनाना सीखलो।

0
38

ओ मां बाप कहाने वालो औलाद बनाना सीखलो।

ओ मां बाप कहाने वालो
औलाद बनाना सीखलो।
बच्चा पैदा तो जग में हर
एक जानवर करता है।
खाता पीता सो जाता
और डरता जीता मरता है।
दुनियां में देखो भालो,
औलाद बनाना सीखलो ।।१।।

यही काम किये तो जग
में पशु मनुष्य में भेद नहीं।
नर पशुओं से गिर जाता
जो पढे शास्त्र वेद नहीं।
वह यूं जन्म लजानेवालो,
औलाद बनाना सीखलो ।।२।।

माता शत्रु पिता है वैरी जो
औलाद पढ़ावे नां जैसे
बगुला हंस-सभा में बैठ
के शोभा पावे ना।
यूं शर्मानेव्रालो, औलाद
बनाना सीखलो।।३।।

समझो जहर पिलाता है
जो प्यार करे सन्तान को।
लाड प्यार से निर्भय होकर
देते दुःख जहान को।
यूं जहर पिलानेवालो,
औलाद बनाना सीखलो ।।४।।

हुक्का सिगरेट बीड़ी पीते
कहीं पशु चरवाते हो।
सांग सिनेमा दिखा-दिखाकर
इन्हें बदमाश बनाते हो।
पीछे पछतानेवालो,
औलाद बनाना सीखलो।। ५ ।।

क्या दाता क्या शूरवीर क्या
देशभक्त सन्तान करो।
कायर क्रूर कुकर्मी जनकर
दुनिया का न नाज बिरान करो।
तादाद बढ़ानेवालो,
औलाद बनाना सीखलो । । ६ ।।

बपचन में शादी कर
करके मत इनको कमजोर करो।
‘नित्यानन्द’ कहे पछताओगे
जल्दी इस पर गौर करो।
ओ सुनने-सुनानेवालो,
औलाद बनाना सीखलो ।। ७ ।।