संसार के लोगों से आशा न किया करना

0
146

संसार के लोगों से आशा न किया करना

संसार के लोगों से,
आशा न किया करना।
यहां कोई नहीं अपना,
प्रभु नाम लिया करना।।
संसार के लोगों
……….

१- जीवन के समुन्दर में,
तूफान भी आते हैं।
जो प्रभु के सहारे हैं,
प्रभु आप बचाते हैं।
प्रभु आप बचायेंगे,
तुम याद किया करना ।।
संसार के लोगों…………

२- तुझे प्रभु समझाते है,
जरा जाग जा ओ प्राणी।
यहां कोई नही अपना,
हर चीज है बेगानी।
बस ओम् ही अपना है,
इसे याद किया करना ।।
संसार के लोगों……….

३- हे दास दुःखी न हो,
प्रभु तुझसे दूर नहीं।
भक्तों का दुःखी होना,
प्रभु को मंजूर नहीं।
भगवान को आता है,
भक्तों पे दया करना ।।
संसार के लोगों ………

मै सब कुछ खो के देख लिया,
इक आपा खोना बाकी है।
मै सबका होके देख लिया,
इक तेरा होना बाकी है।।