सफल अगर जीवन बनाना
सफल अगर जीवन बनाना,
ओ३म् नाम को मत ना भुलाना।
१ ईश्वर ने तुझको अमूल्य दी काया,
इस काया को बन्दे देख गरभाया।
विषयों में तूने जीवन गंवाया,
ईश्वर से तूने मन न लगाया…..
व्यर्थ बातों में मन न लगाना-
ओ३म् नाम को मतना भुलाना।
२. टेलीविजन में तू चित्रहार देखे,
तू क्या तेरा सारा परिवार देखे हीरो-
हिरोइन का तू प्यार देखे,
कैसेट गन्दी लगाके वी. सी. आर. देखे।
टी. वी का बना क्यों दिवाना-
ओ३म् नाम को मत भुलाना।
३. पी-पी तूने मदिरा की प्याली,
चेहरे की हालत ये कैसी बना ली।
घरवाली को कहता है पगली-साली दारु,
पीके बकता है छोड दे पीना-पिलाना
ओ३म नाम को मत ना भुलाना
४. जोड़ के तूने माया धरी है,
माया से तिजोरी भरी है।
नेकी नहीं बन्दगी की है,
बुरे कर्मों से ना तबीयत भरी है।
पड़ेगा हिसाब चुकाना-ओ३म्
नाम को मतना भूलान……
५. तजदे बुरे खयालात मन से,
वातावरण शुद्ध कर ले हवन से।
शिक्षा ले महापुरुषों के जीवन से,
मिले मुक्ति विश्व कर्मा भजनः
सुखपाल प्रेरक गीतगाना
ओ३म् नाम को मतना भुलाना।










