ओ३म् नाम जप ले मनवा ओ३म् नाम ध्याले

0
61

ओ३म् महिमा

ओ३म् नाम जप ले मनवा ओ३म् नाम ध्याले,
पीले ओ३म् अमृत प्याला, रत्नधन कमाले ।।
ओ३म् नाम जप ले मनवा…….

ओ३म् नाम से प्रकाशित, संसार सारा,
मन बुद्धि चित्त आत्मा, ने ज्ञान को पसारा,
ओ३म् नाम गाके वर्षा, सुख की बरसाले।।
ओ३म् नाम जप ले मनवा………..

लगे रंग फीके सारे, ओ३म् रंग पाके,
मिले हर्ष निज आत्मा, को ओ३म् में समा के,
पाले सद्‌गुणों की शक्ति, अवगुण हटाले ।।
ओ३म् नाम जप ले मनवा….

करे ओ३म् जीवन सरल, नम्रता बढ़ाये
पल-पल, निशदिन, मद को हटाये,
ओ३म् के स्मरण से साधक, बन के मुक्ति पाले।।
ओ३म् नाम जप ले मनवा………..

ओ३म् सुधा की वेदों में, बहे अमृत धारा,
योगी ऋषि-ज्ञानियों का, तारन हारा,
ओ३मामृत के प्यासे मनवा, प्यास बुझा ले।।
ओ३म् नाम जप ले मनवा….

ओ३म् की शरण में आजा, ओ३म् नाम प्यारा,
ओ३म् नाम दुःख विसारे, सुख का सहारा,
ओ३म् ध्यान करके जीवन, यज्ञमय बना ले।।
ओ३म् नाम जप ले मनवा……………….