ओ३म् है परमपिता का नाम, भज ले प्यारे ओ३म् का नाम।

0
882

ओ३म् महिमा

ओ३म् है परमपिता का नाम,
भज ले प्यारे ओ३म् का नाम।
चाहे सुबह हो चाहे शाम,
भज ले प्यारे ओ३म् का नाम।।

ओ३म् का नाम है अति पावन,
ओ३म् का मंत्र है मन भावन।
ओ३म् का सुमिरन है अनमोल, ऋषि-मुनियों ने देखा तोल ।।
ओ३म् है परम पिता का नाम……..

ओ३म् है वेदों का वरदान,
ओ३म् का नाद है ब्रह्म समान।
ओ३म् ही जीवन ओ३म् ही प्राण,
ओ३म् को सुमिरो आठों याम।।
ओ३म् है परम पिता का नाम………..

ओ३म् कहो या कहो ओंकार,
ओ३म् की महिमा अपरम्पार।
ओ३म् कहो तुम बारम्बार,
ओ३म् ही करते भव से पार।।
ओ३म् है परम पिता का नाम…..