नादां इन्सां बदियां न कर
नादां इन्सां बदियां न कर,
बुरा फल मिलेगा ईश्वर से डर।
उत्तम चोला प्रभु ने दिया बदले
में इसके न कुछ भी लिया तू
दुनियां में आकर जितना जिया,
कभी उस पिता का न
सुमिरन किया तेरी पल पल
में आयु गई सब गुजर,
बुरा फल मिलेगा पापों से डर।।
जुल्मों सितम तू करेगा कहां,
जगह वो बता दे प्रभु हो ना जहां
उसे ढूंढो वहां तो मिलेगा,
ढूंढो यहां तो मिलेगा यहां।
कण कण में व्यापक है जगदीश्वर ।। बुरा…
अगर बेकसों को सतायेगा तू,
खुद भी सताया जायेगा तू
जहर गर किसी को खिलायेगा तू,
तो इक दिन जहर खुद भी खायेगा तू।
बड़ा न्यायकारी है परमेश्वर ।। बुरा….
भलाई का बदला भलाई यहां,
बुराई का बदला बुराई यहां
वही तो मिलेगा परलोक में,
करी तूने जैसी कमाई यहां।
चला चल तू बेमोल अपनी डगर ।। बुरा….










