माँग बन्दे माँग तू भगवान से, क्या मिलेगा माँग कर इन्सान से।।

0
401

शिक्षा

माँग बन्दे माँग तू भगवान से।
क्या मिलेगा माँग कर इन्सान से।।
मिल गया जो जिन्दगी की राह में।
सब को ना दाता समझ अज्ञान से ।।
माँग बन्दे माँग तू भगवान से ………

है वही सारे जमाने का पिता।
उसका ही दामन पकड़ जी जान से।।
माँग बन्दे माँग तू भगवान से …….

ले बना साथी सखाओं का सखा।
फिर तुझे डर खौफ क्या तूफान से ।।
माँग बन्दे माँग तू भगवान से ……

देख ले घर में ही बैठा है कोई।
मिल जरा इक बार उस मेहमान से।।
माँग बन्दे माँग तू भगवान से …………

तब कहो श्रीमान बैठोगे कहाँ।
भर लिया कश्ती को जब सामान से।।
माँग बन्दे माँग तू भगवान से ……

तज सुपच को, क्यों कुपथ पर चल पड़ा।।
हो गई गलती ‘पथिक’ नादान से।।
माँग बन्दे माँग तू भगवान से……….