जय गैया मैया जय गैया मैया

0
8

जय गैया मैया जय गैया मैया

जय गैया मैया जय गैया मैया
1
सुधा की माखी तू सोन पाखी
बढ़ी कलाई दे बंद राखी
तू है यशोदा मैं हूं कन्हैया
जय गैया मैया जय गैया मैया


2
तू ही है दुर्गा तू ही है काली
तू ही कटोरी तू ही है थाली
तू ही है नैना तू ही खिवैया
जय गैया मैया जय गैया मैया


3
तू विश्व माता तू ही है सीता
तू ही है अर्जुन तू ही है गीता
तू ही है दोहा तू है सवैया
जय गैया मैया जय गैया मैया


4
तू ही है सूरज तू ही है चंदा
तू ही है नंदी तू ही है नंदा
तू ही तो शिव है तू है शिवैय्या
जय गैया मैया जय गैया मैया


5
उठा कमंडल गोमित्र मंडल
मचा दे दुनिया में खूब हलचल
शपथ उठा ले कटे कटैया
जय गैया मैया जय गैया मैया


6
तू भी जीएगी हम भी जिएंगे
सदा मनीषी अमृत पियेंगे
तुझे जो मारे कटे ततैया
जय गैया मैया जय गैया