ईश्वर तू महान है, सबका रखता ध्यान है।

0
163

ईश महिमा

ईश्वर तू महान है,
सबका रखता ध्यान है।
तेरा ही एक आसरा,
सब सुखों की खान है।।

पृथ्वी और आकाश बनाये,
नदी और नाले खूब सजाये।
सूरज-चन्दा को चमकाये,
जो देते हमको प्राण है….।।1।।
ईश्वर तू महान है………

पेड़ और पौधे उगाये तुमने,
फल और फूल लगाये तुमने,
मीठे रसों से सरसाये तुमने,
जो देते हमको जीवनदान हैं….।।2।।
ईश्वर तू महान है……

जंगल, पर्वत बनाये तुमने,
जल और वायु बहाये तुमने,
चारों वेद रचाये तुमने,
जो देते हमको सच्चा ज्ञान हैं….. ।।3।।
ईश्वर तू महान है……..

सच्चे मन से ध्याया तुमको,
तन और मन लगाया तुमको
हर वक्त हृदय में पाया तुमको,
‘खुशहाल’ बन किया अमृतपान है….
ईश्वर तू महान है……..