हिम्मत न हारिए, प्रभु न बिसारिये
हिम्मत न हारिए, प्रभु न बिसारिये,
हंसते मुस्कराते हुए, जिन्दगी गुजारिये।
हंसते मुस्कराते हुए, जीना जिसको आ गया।
दुःखियों के दिलों को, सीना जिसको आ गया।
ऐसे देवता के चरण सदा पसारिये,
उनकी तरह नेक बन जिन्दगी गुजारिये
हिम्मत न हारिए……..
काम ऐसे कीजिए, जिसमें हो सबका भला
बातें ऐसी कीजिए, जिसमें हो अमृत भरा।
मीठी बोली बोल के, प्रेम से पुकारिये,
कड़वे बोल बोल के, न जिन्दगी गुजारिये
हिम्मत न हारिए………
मुश्किलों मुसीबतों का, करना है मुकाबला,
हर समय कहिये, तेरा शुक्र है परमात्मा।
जैसे प्रभु राखे वैसी, जिन्दगी गुजारिये,
हिम्मत न हारिए……..
अच्छे कर्म करते हुए, दुःख अगर हैं पा रहे,
पिछले पाप कर्मों का, भुगतान ही भुगता रहे।
आगे मत उठाइये, पिछला बोझ उतारिये,
गलतियों से बचते हुए, जिन्दगी गुजारिये,
हिम्मत न हारिए…….
दिल की नोटबुक पर, यह बातें नोट कीजिये।
करके अमल, बनके कमल, जिन्दगी गुजारिये।
जग में जगमगाती हुई, जिन्दगी गुजारिये
हिम्मत न हारिए………










