प्रार्थना
हे ज्ञानरूप भगवन् हमको भी ज्ञान दे दो,
करुणा के चार छींटे, करुणानिधान दे दो।
हे ज्ञानरूप भगवन्….. ।।1।।
सुलझा सकें हम अपने जीवन की उलझनों को,
प्रज्ञा ऋतम्भरा सी, बुद्धि का दान दे दो।।
हे ज्ञानरूप भगवन्…….. ।। 2।।
अपनी मदद हमेशा खुद आप कर सकें हम,
इन बाजुओं में शक्ति, हे शक्तिमान् दे दो।।
हे ज्ञानरूप भगवन्……… ।। 3।।
उपकार भावना से निर्भीक सत्य वाणी,
मीठे ही शब्द बोलें, ऐसी जबान दे दो।
हे ज्ञानरूप भगवन्…..।।4।।
दाता तुम्हारे घर में किस चीज की कमी है,
चाहो तो हम सभी को भक्ति का दान दे दो।
हे ज्ञानरूप भगवन्……।। 5।।
तुम देवता हो सबकी बिगड़ी बनाने वाले,
जीवन सफल बने जो, थोड़ा सा ध्यान दे दो।
हे ज्ञानरूप भगवन्…..।। 6।।
डर है’ पथिक’ तुम्हारा रास्ता न भूल जाएँ,
भक्तों की मण्डली में, हमको भी स्थान दे दो।
हे ज्ञानरूप भगवन्….. ।। 7।।










