दे रहे मुदितमन, मिलके सब मित्र जन

0
31

दे रहे मुदितमन, मिलके सब मित्र जन

दे रहे मुदितमन,
मिलके सब मित्र जन,
बहन भाई। जन्मदिन
की सभी को बधाई।
आप हो दीन बन्धु, दयालु,
भक्तवत्सल विधाता कृपालु ।
तेरी करुणा बड़ी, जो यह
शुभ की घड़ी है दिखाई।
जन्म दिन की सभी को बधाई ।।

दीर्घायु बने प्यारा बच्चा,
स्वस्थ सुन्दर गुणी वीर सच्चा।
इसकी कीर्त्ति – कथा सब
जगह सर्वदा, दे सुनाई।
जन्मदिन की सभी को बधाई।।

हो बड़ा पाये विद्या, यशोबल,
देश का यह करे नाम उज्वल ।
पाप से यह डरे, धर्म की यह करे,
शुभ कमाई। जन्मदिन की
सभी को बधाई।।