प्रार्थना
दया करो भगवान हम पर दया करो।
हे प्रभु कृपा निधान हम पर दया करो।।
हम सब बालक, शरण तुम्हारी ।।
सुन लो भगवान विनय हमारी।।
दो बुद्धि का दान-हम पर दया करो।।
दया करो भगवान ……..
शुभ कर्मों में मन को लगायें।
दुष्कर्मों से चित्त हटायें।
हो सबका कल्याण हम पर दया करो।।
दया करो भगवान ……
तेरी भक्ति में तन मन हो।
शुद्ध सरल सबका जीवन हो।
जीवन बने महान हम पर दया करो।।
दया करो भगवान ………..
राम कृष्ण की संस्कृक्ति पालें।
सेवा अपना धर्म बना लें।
बने वीर हनुमान- हम पर दया करो।।
दया करो भगवान ………..
वीर बने हम श्रद्धानन्द से।
दयाशील हों दयानन्द से।
दो घातक को दान-हम पर दया करो।।
दया करो भगवान ………..
सकल विश्व को आर्य बनावें।
पावन वैदिक ज्योति जगावें।
करें वेद का गान हम पर दया करो।।
दया करो भगवान ………










