दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना।

0
252

प्रार्थना

दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना।
दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना।।
दया कर दान भक्ति का ………….

सदा से आप दीनों का, प्रभु उद्धार करते हैं।
हमें भी दीन हालत से, पतित पावन उठा देना।।
दया कर दान भक्ति का ………..

हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आँखों में बस जाओ।
अन्धेरे दिल में आ करके, परम ज्योति जगा देना।।
दया कर दान भक्ति का ………..

बहा दो प्रेम की गंगा, दिलों में प्रेम का सागर।
हमें आपस में मिलजुल कर, प्रभु रहना सिखा देना।।
दया कर दान भक्ति का ………..

हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो सेवा।
सदा ही मान हो सेवा, यह सेवक दल बना देना।।
दया कर दान भक्ति का …………

वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना।
वतन पे जाँ फिदा करना, प्रभु हमको सिखा देना।।
दया कर दान भक्ति का ………….