चिर जीवे चिर जीवे यह लाल बालक चिर जीवे।
चिर जीवे चिर जीवे यह
लाल बालक चिर जीवे।
माता-पिता का आज्ञाकारी,
अच्छी चले यह चाल। बालक…
जाति कुटुम्ब का हो हितकारी,
देश से करे प्यार। बालक…
विद्या के भूषण को धारे,
करे वेद प्रचार। बालक …
नाम अपने को रोशन करे यह,
करके सत्य व्यवहार। बालक…
देओ बधाई गाओ बधाई,
गावें मंगलाचार। बालक…
हम सबकी आशीष यही है,
राजी रखे करतार। बालक..










