अब जाग उठो
अब जाग उठो नर नारी।
अब जाग उठो नर नारी।
प्रातः समय है क्यों सोते हो,
अपना जीवन क्यों खोते हो,
पहली प्रथा विसारी। अब…..
आलस्य छोड़ो अब शुद्ध कर तन को,
ईश भजन में लगा ले मन को,
बन जा शुद्ध पुजारी। अब………
भला बुरा क्या कर्म किया है,
किसको सुख और दुख दिया है,
सोचो करनी सारी। अब…….
वेद मार्ग पर चलो चलाओ,
पाप रहित धन धान कमाओ,
जीवन हो सुखकारी। अब……..
























