जो आया है यहाँ उसको जाना पड़ेगा।

0
89
जो आया है यहाँ उसको जाना पड़ेगा।

जो आया है यहाँ उसको जाना पड़ेगा।

जो आया है यहाँ उसको जाना पड़ेगा।
जो बोया है उसको तो पाना पड़ेगा।।

अगर तू किसी को यहाँ सुख पहुँचाए।
तो परलोक में तेरे काम वो आए।
यहाँ दुःख दिया, दुःख उठाना पड़ेगा।
जो बोया है उसको तो पाना पड़ेगा।।

भला आक बोकर क्यों आम खाए।
पिला जहर अमृत की आस लगाए।
दिया जहर तो जहर खाना पड़ेगा।
जो बोया है, उसको तो पाना पड़ेगा।

किसी रोते को तूने कभी न हँसाया।
तो रोता चला जा, जैसे रोता है आया।
अपने किए को भुगतना पड़ेगा।
जो बोया है, उसको तो पाना पड़ेगा।

दरबार में जब प्रभु के तू जाए।
तेरे पापों की लिस्ट जब आगे आए।
यह लेखा तुझे चुकाना पड़ेगा।
जो बोया है, उसको तो पाना पड़ेगा।