कोलकाता में आयोजित होगा बलिदान शताब्दी समारोह 2026, 19 व 20 दिसंबर को होगा आर्यों का महासंगम
कोलकाता में आगामी 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को बलिदान शताब्दी समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वामी श्रद्धानन्द के बलिदान की स्मृति में आयोजित होगा। इसमें देशभर से हजारों आर्यों के शामिल होने की संभावना है।
यह आयोजन सर्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा एवं सर्वदेशिक आर्य वीर दल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल द्वारा बिहार, झारखंड, उड़ीसा, असम एवं त्रिपुरा के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा।
स्वामी श्रद्धानन्द के जीवन और बलिदान को किया जाएगा स्मरण
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महान समाज सुधारक एवं आर्य समाज के प्रमुख व्यक्तित्व स्वामी श्रद्धानन्द के जीवन, विचारों और बलिदान को स्मरण करना है। स्वामी श्रद्धानन्द महर्षि दयानन्द सरस्वती के शिष्य थे। उन्होंने समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और वैदिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
19 और 20 दिसंबर को होगा आयोजन
आयोजकों के अनुसार, दो दिवसीय यह कार्यक्रम 19 एवं 20 दिसंबर 2026, शनिवार और रविवार को आयोजित होगा।
कार्यक्रम स्थल: श्रद्धानन्द पार्क, सियालदह, सूर्यसेन स्ट्रीट, कोलकाता-09।
आयोजकों ने सभी आर्य परिवारों एवं इष्ट मित्रों को समारोह में सादर आमंत्रित किया है। साथ ही सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

देशभर के आर्यों से पहुंचने की अपील
आयोजकों ने बताया कि बंगाल में हजारों आर्यों का महासंगम होने जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से हावड़ा, सियालदह, कोलकाता और शालीमार आदि रेलवे स्टेशनों के लिए अपनी ट्रेन का आरक्षण पहले से कराने तथा पंजीकरण कराकर अपना स्थान सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
यह समारोह आर्य समाज के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां स्वामी श्रद्धानन्द के आदर्शों, विचारों और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा।
आयोजक: आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल।
संपर्क कार्यालय: महर्षि दयानन्द भवन, 42, शंकर घोष लेन, कोलकाता-06।
दूरभाष: 033-2241 4583
संपर्क नंबर: 9733792349, 9474713209, 6289016326, 9433118551।
सभी आर्य बंधुओं से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇🎵🎶
























