आर्य समाज बहादुरपुर (मुजफ्फरनगर) का 24वां वार्षिकोत्सव

0
23

आर्य समाज बहादुरपुर (मुजफ्फरनगर) का 24वां वार्षिकोत्सव 30 व 31 मार्च सन् 2024

मनेवेर,

आपको यह जानकर अपार हर्ष होगा कि परमात्मा की असीम कृपा से राष्ट्र पितामह महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयन्ती वर्ष में चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी व षष्टी सम्वत् 2080 विक्रमी तदानुसार 30 व 31 मार्च सन् 2024 ई० दिन शनिवार व रविवार को समाज का 24वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर परम श्रद्धेय स्वामी सत्यवेश सरस्वती जी, स्वामी ओमानन्द जी, स्वामी यज्ञानन्द जी, आचार्य विरेन्द्र कुमार शास्त्री जी, आर्य रत्न आचार्य गुरूदत्त आर्य जी, प्रसिद्ध भजनोपदेशक महाशय राजवीर जी, डॉ० नीरज शास्त्री जी, भाई ओमदत्त आर्य जी व मुनि वन्देश्वर जी आदि अनेक विद्वान पधार रहे हैं। कृपया आप सपरिवार एवं ईष्ट मित्रों सहित पधार कर उत्सव की शोभा बढ़ावे एवं धर्मलाभ उठायें।मन भर चर्चा की अपेक्षा, कण भर आचरण श्रेष्ठ है|

शनिवार 30 मार्च सन् 2024 प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक हवन एवं ईश्वर सम्बन्धी भजन प्रवचन।

दोपहर 03:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक वेद प्रचार एवं वेदों में योग विद्या सम्मेलन।

रात्रि में 08:00 बजे से 11:00 बजे तक नारी सुरक्षा एवं वास्तविक मूर्ति पूजा सम्मेलन।

रविवार 31 मार्च सन् 2024 प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक हवन, ईश प्रार्थना, सम्बन्धी भजन।

दोपहर 03:00 बजे से 06:00 बजे तक युवा एवं राष्ट्र रक्षा सम्मेलन व व्यायाम प्रदर्शन आदि।

रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक आधुनिक भारत की दशा व सुधार पर व्याख्यान व भजन।

संगत सूत्रः मुनि नरदेव मो. 9457042201 कुसुमपाल मंत्री मो.: 7668725399

राजकुमार आर्य मो. 9759586652