नरतन है बड़ा अनमोल

0
10

नरतन है बड़ा अनमोल

नरतन है बड़ा अनमोल
तू समझ ले इसका मोल
प्रभु नाम तू मुख से बोल
अभिमान में यूँ न डोल
नरतन है बड़ा अनमोल
तू समझ ले इसका मोल

तुझे कहने-समझने की
प्रभु ने दी है शक्ति
न व्यर्थ गँवा जीवन
प्रभु की कर ले भक्ति
जाये यूँ ही समय
उठ नींद से अँखियाँ खोल
नरतन है बड़ा अनमोल
तू समझ ले इसका मोल

जीने को यूँ जीवन भी
पशु पक्षी भी जीते हैं
क्या फर्क फिर हम में
हर जन्म यूँ जीते हैं
क्या खोया क्या पाया
इस को भी तराजू में तोल
नरतन है बड़ा अनमोल
तू समझ ले इसका मोल
प्रभु नाम तू मुख से बोल
अभिमान में यूँ न डोल
नरतन है बड़ा अनमोल
तू समझ ले इसका मोल

इसकी उसकी बातों में
है क्या हानि जानी
अपने भीतर भी झाँक
क्यों करता है नादानी
प्रभु देख रहे सब को
तेरी खुल जायेगी पोल
नरतन है बड़ा अनमोल
तू समझ ले इसका मोल

चुप चाप ये जीवन भर
करता है तू समझौता
बाहर से हँसता है
पर भीतर से रोता
कब तक तू बजाएगा
बेताला तू ये ढोल
नरतन है बड़ा अनमोल
तू समझ ले इसका मोल
प्रभु नाम तू मुख से बोल
अभिमान में यूँ न डोल
तू समझ ले इसका मोल