करम खोटे तो ईश्वर का भजन करने से क्या होगा

0
10

करम खोटे तो ईश्वर का भजन करने से क्या होगा

करम खोटे, तो ईश्वर का
भजन करने से क्या होगा
किया परहेज ना कुछ भी,
दवा खाने से क्या होगा

तू खाली हाथ आया है
व खाली हाथ जाएगा
पथिक, मालिक करोड़ों का
ये कहलाने से क्या होगा
करम खोटे, तो ईश्वर का
भजन करने से क्या होगा

समय पर एक ही ठोकर,
बदल देती है जीवन को
जो ठोकर से भी ना समझे
तो समझाने से क्या होगा
करम खोटे, तो ईश्वर का
भजन करने से क्या होगा

समय बीता हुआ हरगिज
कभी ना हाथ आयेगा
लिया चुग खेत चिड़ियों ने
तो पछताने से क्या होगा
करम खोटे, तो ईश्वर का
भजन करने से क्या होगा

करम खोटे, तो ईश्वर का
भजन करने से क्या होगा

रचनाकार :- श्री नत्था सिंह जी निर्दोष