बुराईयों को कभी जीवन में अपनाना नहीं चाहिए।

0
101

बुराईयों को कभी जीवन में अपनाना नहीं चाहिए।

बुराईयों को कभी जीवन
में अपनाना नहीं चाहिए।
यह मीठा जहर होता है
इसे खाना नहीं चाहिए।


बुरी संगत जहां देखो
वहां जाने से शरमाओ,
कहीं सत्संग होता हो
तो शरमाना नहीं चाहिए।


कोई कितना भी क्यों
न हो बड़े घर बार,
धन वाला, जहां स्वागत नहीं
होता वहां जाना नहीं चाहिए।


लगे पेड़ों पे फल ज्यों हि
झुकें सब डालियां उनकी,
यहां ऐश्वर्य को पाकर के
इतराना नहीं चाहिए।


अगर कुछ दे नहीं सकते
तो कह दो माफ कर बाबा,
मगर दुत्कार कर मंगते
को लौटाना नहीं चाहिए।


निरादर से मिले दौलत
जमाने की तो मत छूना,
मिले जो प्रेम से तिल
भी तो ठुकराना नहीं चाहिए।


पड़ा भट्टी में जब सोना
‘पथिक’ वह बन गया कुन्दन,
प्रभु जब कष्ट देता है
तो घबराना नहीं चाहिए।