आर्य वीर दल शिविर: छत्तीसगढ

0
19

रायपुर (छत्तीसगढ़)
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज की स्थापना के 150वें वर्ष के महापावन उपलक्ष्य में आर्यवीर दल छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया जा रहा है प्रांतीय ग्रीष्मकालीन युवा चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर। यह शिविर 15 मई से 23 मई 2025 तक दयानन्द सेवा आश्रम, टाटीबंध, रायपुर में आयोजित होगा।

इस विशेष शिविर का उद्देश्य युवाओं के चरित्र, आत्मिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ उन्हें वैदिक जीवनशैली, संवाद कौशल, आत्मरक्षा एवं कमांडो जैसे प्राथमिक प्रशिक्षण के माध्यम से एक आदर्श नागरिक बनाना है।


शिविर की मुख्य विशेषताएं

  • वैदिक विचारधारा पर आधारित बौद्धिक एवं अध्यात्मिक प्रशिक्षण
  • आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं यज्ञ प्रशिक्षण
  • संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास
  • प्राथमिक कमांडो प्रशिक्षण
  • राष्ट्रीयता, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध

शिविर स्थल

दयानन्द सेवा आश्रम, टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.)
तिथि: 15 मई से 23 मई 2025
शिविर शुल्क: ₹100/- (दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित)
आयु सीमा: 12 वर्ष से ऊपर (बालक-बालिकाएं दोनों)


शिविरार्थियों हेतु निर्देश

  1. शिविरार्थी समय पर 15 मई को दोपहर भोजन से पूर्व शिविर स्थल पर पहुंचें।
  2. शिविर गणवेश (खाकी निकर, सफेद पीटी जूते, सफेद जुराब, लंगोट) साथ लाना अनिवार्य।
  3. मोबाइल, चेन, ईयरफोन आदि कीमती सामान लाना वर्जित।
  4. नीज उपयोग हेतु बर्तन, ऋतु अनुकूल बिस्तर, विशेष दवाइयां साथ लाना अनिवार्य।
  5. लाया गया नकद धन शिविर बैंक में जमा करना होगा, जो समापन के समय वापस किया जाएगा।
  6. शिविर की दिनचर्या एवं अनुशासन का पालन आवश्यक।

शिविर नेतृत्व व सहयोगी संस्थाएं

आयोजकगण:

  • डॉ. श्री राम कुमार पटेल – प्रांतीय संचालक
  • श्री पुष्कर जायसवाल – अधिष्ठाता
  • श्री कपिल देव शास्त्री – कार्यकारी संचालक
  • श्री नूतन कुमार आर्य – प्रधान व्यायाम शिक्षक
  • डॉ. वेदव्रत आर्य – प्रांत मंत्री
  • श्री दुखनाशन आर्य – कोषाध्यक्ष

आशीर्वाददाता:
छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा

  • डॉ. श्री राम कुमार पटेल – प्रधान
  • श्री अवनीभुषण पुरंग – मंत्री
  • श्री जगबंधु शास्त्री – कोषाध्यक्ष

शिविराध्यक्ष:

  • श्री रूपेन्द्र आर्य
  • श्री अरुण कुमार आर्य

संदेश माता-पिता के लिए

यदि आप अपने बच्चों से सच्चा प्रेम करते हैं, तो उन्हें केवल धन ही नहीं, धर्म एवं वैदिक ज्ञान भी दें। वैदिक शिक्षा से सुसंस्कारित, बलवान व चरित्रवान संतान ही सुखद भविष्य की गारंटी है। अपने बच्चों को इस शिविर में भेजें और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करें।


सहयोगी संस्थाएं

  • आर्य समाज मंदिर, टाटीबंध
  • महिला आर्य समाज, रायपुर
  • आर्य समाज कटोरा तालाब, कमल विहार, वैजनाथ पारा
  • समस्त आर्य समाज इकाइयां एवं आर्यवीर / वीरांगना दल

संपर्क करें

  • श्री कपिल देव शास्त्री: 📱 77738-59409
  • डॉ. देवव्रत आर्य: 📱 76663-53498

आइए, इस ग्रीष्मकालीन शिविर का हिस्सा बनें और वैदिक भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।
“चरित्रवान युवा ही राष्ट्र की सच्ची संपत्ति हैं।”

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶